Breaking
12 Feb 2026, Thu

पनियहवा स्टेशन से कुछ दूरी स्थित झोपड़ी की दो दुकानें धू-धूकर जलीं, सामान जलकर राख

कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा रेलवे स्टेशन के सामने 100 मीटर दूर स्थित दो होटल चलाने वाले दुकानदारों की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग से पूरी झोपडी जलकर खाक हो गई। घटना शनिवार की देर शाम की बताई जा रही है। हनुमानगंज पुलिस एवं ग्रामीणों के प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा रेलवे स्टेशन के सामने सड़क से दक्षिण कुछ लोग झोपड़ी में मछली, भुजा आदि की दुकान चलाते हैं। शनिवार की देर शाम हीरालाल जायसवाल निवासी बोधी छपरा के दुकान में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी दुकान जलने के बाद बगल  के दुकानदार कोदई निषाद की झोपड़ी को पूरी तरह आगोश में ले लिया और दोनों दुकानें धू-धूकर जल उठी, हनुमानगंज थाने की पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया जा सका। दोनों दुकानों के काउंटर, बैठने को लगी कुर्सियां, मेज, बर्तन आदि सामान जलकर राख हो गए। पास में स्थित अन्य दुकानों को जलने से बचा लिया गया।

By RAJ PATHAK

EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT ना पक्ष ना विपक्ष सिर्फ निष्पक्ष

error: Content is protected !!