Breaking
13 Feb 2026, Fri

एक पिकअप वाहन से 3 गोवंश के साथ दो गोतस्कर गिरफ्तार

– प्रभारी निरीक्षक कसया अमित शर्मा मय पुलिस टीम को मिली सफलता

कसया। कसया पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 3 गोवंश के साथ दो गोतस्करो को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं एएसपी निवेश कटियार के पर्यवेक्षण व सीओ कसया कुंदन सिंह के नेतृत्व में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार रात को थाना कसया पुलिस द्वारा थाना कसया क्षेत्र से 02 पशु तस्करों सोनू पुत्र मशहूर पता सिकटिया टोला रसूलपुर थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर और सुनील शर्मा पुत्र बाल किशन शर्मा पता अहिरौली दुबौली थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर मौके कब्जे से 01 मैजिक वाहन संख्या यूपी 57 एटी 8210 से 03 गोवंशीय (2 गाय व 01 बछड़ा) पशु क्रूरता पूर्वक बंधे हुए आदि बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कसया पर मु0अ0सं0 0508/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
       पूछ-ताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग गोवंशीय पशुओं को विभिन्न स्थानों से पकड़कर पिकअप वाहन में क्रूरुता पूर्वक लाद कर बिहार राज्य में ले जाकर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते है।
    बरामदगी और गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कसया अमित शर्मा, चौकी प्रभारी कुशीनगर उपनिरीक्षक गौरव शुक्ला,उपनिरीक्षक आदर्श मिश्र, हेड कांस्टेबल साहिल यादव, कांस्टेबल राहुल पाण्डेय,कांस्टेबल उमाशंकर यादव शामिल रहे।

By RAJ PATHAK

EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT ना पक्ष ना विपक्ष सिर्फ निष्पक्ष

error: Content is protected !!