Breaking
4 Jun 2025, Wed

सेना के सम्मान में विधायक पी.एन पाठक के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब — पी.एन पाठक, विधायक कुशीनगर।

कसया। गुरुवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। यात्रा श्री राम जानकी मठ स्थित शिविर कार्यालय से प्रारंभ होकर कसया नगर मार्ग होते हुए अमर शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान यात्रा में भारत माता की जय,भारतीय सेना जिंदाबाद, वंदे मातरम् समेत देशभक्ति के जयकारे गूंजते रहे। शहिद मेजर अमिय त्रिपाठी की प्रतिमा पर विधायक श्री पाठक ने फूल-माला अर्पित कर उन्हें नमन किया।  यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेता और युवाओं, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी रही।
  विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया है। दुनिया भर के सभी देशों ने भारतीय सेना के पराक्रम का लोहा माना है। ऐसे में भारतीय सेना का जितना सम्मान और प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। भारतीय सेना के सम्मान में देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, जिनका मकसद सेना के शौर्य और पराक्रम की गाथा को जन-जन तक पहुंचाना है। हमारी सेना ने सिंदूर ऑपरेशन के माध्यम से पाकिस्तान के अंदर जाकर नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया।
नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने देश की सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाया। साथ ही देश की गरिमा के साथ हर उजड़े सिंदूर का बड़ा बदला पाकिस्तान में घुस कर नापाक आतंकियों को मार कर लिया। सेना के सम्मान मे तिरंगा यात्रा निकाली गई है।
    इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,पूर्व सांसद राजेश पांडेय, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, राजेश राव, किनरेश चौबे, अमरजीत कुशवाहा, रुद्र प्रकाश सिंह, अमित मालवीय, आदित्य मिश्रा, राज पाठक, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, नूतन दुबे, प्रेम प्रकाश दुबे,सभासद सूर्यनाथ यादव, प्रभुनाथ सिंह, मुन्ना शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, सचिन पाठक,किरन सिंह समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

By RAJ PATHAK

EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT ना पक्ष ना विपक्ष सिर्फ निष्पक्ष

error: Content is protected !!