Breaking
13 Feb 2026, Fri

आतंकवाद के खिलाफ चला आपरेशन सिंदूर, कुशीनगर में पर्यटक पुलिस सतर्क और सक्रिय

जांच पड़ताल करती पर्यटन पुलिस।

– पर्यटन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुवाई में व्याख्या केंद्र वाले द्वार से मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में प्रवेश करने वालो की हुई जांच पड़ताल

कसया।  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाक के खिलाफ आपरेशन सिंदूर चलाया। इस आपरेशन में पाक के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया गया है। कुशीनगर में पर्यटन पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय दिखाई दी।
पर्यटन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुवाई में बुधवार को व्याख्या केंद्र के द्वार से मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक लोगों की जांच पड़ताल की गई। उन्हें सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी दी गई। आपरेशन सिंदूर के बाद सभी को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। सभी को संदिग्धों पर नजर रखने को कहा गया है। साथ ही, प्रमुख धार्मिक स्थलों, पर्यटन केंद्रों, बस अड्डों आदि की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा पर्यटन पुलिस मुख्य प्रवेश द्वार, मांथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप तक चौकसी बढ़ा दी है। इन स्थलों से आने जाने वाले विजीटर्स से पूछताछ और आईडी आदि जांच कर ही प्रवेश दिया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पहलगाम में आतंकी हमले व अब आपरेशन सिंदूर के बाद सतर्कता और चौकसी और बढ़ा दी गई है। संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। रात में भी यह निगरानी जगह -जगह चलेगी। टीम में कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, बृजेश यादव, यशवंत कुमार, रमाकांत, राम आशीष पाल, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

By RAJ PATHAK

EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT ना पक्ष ना विपक्ष सिर्फ निष्पक्ष

error: Content is protected !!