
राज पाठक/कसया। कसया तहसील क्षेत्र के साखोपार में बीते बीस साल से चल रहा जमीनी विवाद रविवार को समाप्त हो गया। दो दशक से चल रहे भूमि विवाद को एसडीएम कसया आशुतोष व तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह ने थानाध्यक्ष कसया ओमप्रकाश तिवारी के साथ गांव में जाकर दोनों पक्षों से बातचीत कर राजस्व टीम से पैमाईश कराकर भूमि विवाद को निस्तारण कराया। एसडीएम कसया एवं तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंचे राजस्वकर्मी ने पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश कर विवाद सुलझा दिया गया।मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को उपजिलाधिकारी कसया आशुतोष और तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में साखोपार गांव में राजस्व टीम के द्वारा 20 वर्षों से चल रहे पुराने प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करा दिया गया, बताया जा रहा है कि चकमार्ग की गाटा संख्या 576 का सीमांकन कर धारा 24 के अंतर्गत गाटा संख्या 575 के संबंध में न्यायालय उपजिलाधिकारी के वर्ष 2014 में पारित आदेश का पालन कराया गया साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी कि पैमाईश का पत्थर उखाड़ने पर उचित वैधानिक किया जाएगा। विदित हो कि दो दशक से चल रहे भूमि विवाद के निस्तारण होने की चहुंओर चर्चा और प्रशंसा हो रही है साथ ही कसया तहसील भूमि विवाद को सुलझाने को लेकर गंभीर है साथ ही एसडीएम कसया आशुतोष और तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पीड़ितों को न्याय भी मिल रहा है। जिसकी चहुंओर चर्चा और सराहना हो रही है।