
– देह व्यापार में लिप्त गैंग के विरुद्ध पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
कसया। कसया पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो होटलों पर छापेमारी कर देह व्यापार में संलिप्त 10 युवतियां और 6 युवकों सहित 16 को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त गैंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। देह व्यापार में संलिप्त युवतियां और युवक विभिन्न शहरों की रहने वाली है।शुक्रवार रात को सीओ कसया कुंदन सिंह व नायब तहसीलदार कसया संदीप कुमार के नेतृत्व में थाना कसया और महिला थाना की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के हाइवे चौकी क्षेत्र के देवरिया रोड स्थित पर्ल होटल और एनएच 28 के किनारे उत्सव मैरिज लॉन पर छापेमारी की थी साथ ही होटल पर्ल और उत्सव मैरिज लॉन को प्रशासन ने सील कर दिया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो चार पहिया वाहन,8 मोबाइल, 10700 रुपए नगद, भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं, बियर की बोतल, सौंदर्य प्रसाधन की साम्रगी बरामद किया है। शनिवार को एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कसया पुलिस टीम व महिला थाना की संयुक्त टीम द्वारा थाना कसया क्षेत्र से अनैतिक देह व्यापार कराने वाले गैंग के विरुध्द बडी कार्यवाही की गयी है।जिसमें दो होटलो होटल पर्ल और उत्सव मैरेज लान में अनैतिक कार्यो में संलिप्त 10 युवतियों एवं 06 युवको सहित कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि होटल संचालक नवीन सिंह सुविधाएं मुहैया कराने के लिए उनसे पैसे लेता था और पुलिस की सूचना देने के लिए होटल में कर्मचारी को भी तैनात रखा था। नवीन सिंह और सीपीएन राव(फरार) इस संगठित नेटवर्क को चला रहे थे। जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कसया अमित शर्मा, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सुमन सिंह, चौकी प्रभारी हाइवे एसआई विवेक पांडेय, चौकी प्रभारी कुशीनगर एसआई गौरव शुक्ला, एसआई रूपेन्द्र पाल, महिला एसआई प्रियंका, हेड कांस्टेबल साहिल यादव, कांस्टेबल अमित यादव, कांस्टेबल उमाशंकर यादव, कांस्टेबल अभिषेक मौर्य, कांस्टेबल आलोक यादव, कांस्टेबलअभिषेक राय, कांस्टेबल आशुतोष सिंह, कांस्टेबल सतीश,कांस्टेबल संजय गुप्ता, महिला कांस्टेबल शिवानी द्विवेदी, महिला कांस्टेबल साधना गिरि, महिला कांस्टेबल शैलजा तिवारी, महिला कांस्टेबल सिम्पी, महिला कांस्टेबल शिवांगी शामिल रहे।