Breaking
6 Nov 2025, Thu

एनडीपीएस के मामले में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार

➡️ एसआई विवेक तिवारी की तत्परता से वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

कसया। रविवार को कसया पुलिस टीम ने एनडीपीएस के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एसआई विवेक तिवारी की तत्परता से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है, वांछित अभियुक्त फरार होने की फिराक में था पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जनपद कुशीनगर में वाँछित व वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना कसया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0232/2025 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त संदीप यादव पुत्र कवलधारी यादव निवासी मुसकुरा कटरवा नदवासराय थाना घोसी जनपद मऊ को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
     गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कसया ओमप्रकाश तिवारी, एसआई विवेक कुमार तिवारी, कांस्टेबल महेन्द्र कुमार शामिल रहे।

By RAJ PATHAK

EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT ना पक्ष ना विपक्ष सिर्फ निष्पक्ष

error: Content is protected !!