Breaking
13 Feb 2026, Fri

एएसपी रितेश कुमार सिंह द्वारा क्राइम अगेंस्ट वुमेन डैसबोर्ड पर लंबित अभियोगों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

समीक्षा कर, आवश्यक दिशा निर्देश देते एएसपी रितेश कुमार सिंह

कुशीनगर। मंगलवार को एएसपी रितेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार में क्राइम अगेंस्ट वुमेन डैशबोर्ड पर महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित वर्ष 2019 से 2024 तक लम्बित अभियोगों के विवेचकों के साथ समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में महोदय द्वारा डैसबोर्ड पर दर्ज लंबित अभियोगों की संख्या की समीक्षा की गई। एएसपी रितेश कुमार सिंह द्वारा सभी विवेचको को सभी लंबित अभियोगों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। एएसपी रितेश कुमार सिंह द्वारा विवेचकों को निर्देशित किया गया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्राइम अगेंस्ट वुमेन डैसबोर्ड इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हमें पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने में सहायता प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक लंबित अभियोग का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण हो, ताकि पीड़िताओं को शीघ्र न्याय मिल सके।

By RAJ PATHAK

EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT ना पक्ष ना विपक्ष सिर्फ निष्पक्ष

error: Content is protected !!