Breaking
3 Jun 2025, Tue

लक्ष्मीपुर में यज्ञ समिति के पदाधिकारियों को सांसद एवं विधायक ने किया सम्मानित


सम्मानित करते सांसद, विधायक।

खड्डा, कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के लक्ष्मीपुर ग्राम सभा में नवनिर्मित शिव मंदिर पर आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ में सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय यज्ञ मंडप पर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और उपस्थित यज्ञ समिति के पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

लक्ष्मीपुर ग्राम सभा में शिव मंदिर परिसर पर ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष धीरज तिवारी, यज्ञ समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। रविवार को यज्ञ स्थल पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। सांसद एवं विधायक ने इस अवसर पर कहा कि हमें जीवन में ऐसे धार्मिक आयोजन करते रहना चाहिए जिससे सामाज में प्रेम, समरसता एवं भाईचारे की भावना को बल मिले। यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और मन को शांति मिलती है। इस दौरान यज्ञ समिति के पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी, रामानुज मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव, व्यास वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

By RAJ PATHAK

EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT ना पक्ष ना विपक्ष सिर्फ निष्पक्ष

error: Content is protected !!