Breaking
13 Feb 2026, Fri

विधायक पी.एन पाठक ने दो सीसी सड़कों का किया लोकार्पण

➡️ विधायक पी.एन पाठक ने 38.5 लाख की लागत से निर्मित विकास  कार्यों का किया लोकार्पण

➡️ भाजपा सरकार कर रही चौतरफा विकास– पी.एन पाठक, विधायक कुशीनगर

राज पाठक/कसया। मंगलवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने विधानसभा कुशीनगर क्षेत्र के गांव करहिया हजारीपट्टी और कसिया होरलापुर में सीसी सड़क लोकार्पण किया। विधायक श्री पाठक ने 38.5 लाख की लागत से निर्मित कुल दो सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने विधायक निधि से निर्मित विधानसभा क्षेत्र के गांव करहिया हजारीपट्टी में 15.13 लाख की लागत से निर्मित सीसी सड़क और कसिया होरलापुर में  23.37 लाख की लागत से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया।
   इस दौरान विधायक श्री पाठक ने विधि-विधान से पूजन किया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलापट्ट का लोकार्पण कर पूजन-अर्चन किया।स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ विधायक पी.एन पाठक का माल्यार्पण किया और बुके देकर स्वागत किया।विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में बेहतरीन सड़कों के निर्माण के साथ ही चौतरफा विकास हो रहा है।
      इस दौरान नूतन दुबे, अमित राव सोनू,राजन सिंह, राजन चौधरी रोहित जायसवाल, शंभू सिंह , चंद्रप्रताप दुबे, विजय तिवारी, अवर अभियंता पी.एन मिश्रा,अमरजीत कुशवाहा, राज पाठक, संजीव सिब्लू,सभासद सूर्यनाथ यादव, राकेश यादव सहित लोग मौजूद रहे।

By RAJ PATHAK

EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT ना पक्ष ना विपक्ष सिर्फ निष्पक्ष

error: Content is protected !!