Breaking
3 Jun 2025, Tue

धूमधाम से मनाई गयी भगवान परशुराम जी की जयंती

➡️ हिंदू नेता नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में मनी जयंती, बोले — शौर्य व पराक्रम के प्रतीक है भगवान परशुराम जी

पडरौना में हिंदू नेता नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में धूमधाम से भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई।

कुशीनगर। पडरौना में हिंदू नेता नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में धूमधाम से भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गयी। संस्कारों के कारण आज विश्व भर में सनातन की पताका शान से लहरा रही है। जनकल्याण और परोपकार की भावना से ओतप्रोत ब्राह्मणों ने सदैव राष्ट्र हित में कार्य किया है। जब कभी सर्वसमाज को आवश्यकता पड़ी, तब ब्राह्मणों ने अग्रणी भूमिका निभाई। चाणक्य, कौटिल्य, आर्यभट्ट, ऋषि दधीचि का योगदान अतुलनीय है। राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक, शिक्षा सहित हर क्षेत्र में इन महापुरुषों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। यह कहना है  उक्त बातें भाजपा नेता मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू ने पूर्ण नगर के सुभाष चौक स्थित भगवान परशुराम की मूर्ति पर माला अर्पण कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा।
भगवान परशुराम की जन्म जयन्ती पर आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह को  संबोधित करते हुए भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने कहा कि नए भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में ब्राह्मणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना पूरा करने में भी ब्राह्मणों की उल्लेखनीय भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज के उत्थान के लिए ब्राह्मणों ने सदैव आगे बढ़ कर कार्य किया है। इस दौरान अनिल पाण्डेय दीपू अरुण पाण्डेय परितोष दुबे अंकुर तिवारी सुमित चौबे अमन मिश्रा सत्यम पाठक नमन तिवारी दीपकर पांडे आदर्श मिश्रा सचिन सिंह अनिल कुशवाहा जितेंद्र राव शुभम पाठक विनय गौंड विवेक गौंड जितेंद्र कुमार समेत लोग मौजूद रहे।

By RAJ PATHAK

EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT ना पक्ष ना विपक्ष सिर्फ निष्पक्ष

error: Content is protected !!