Breaking
12 Feb 2026, Thu

स्टंटबाजों के खिलाफ कसया पुलिस का एक्शन: 6 स्टंट बाइकर्स को हिरासत में लेकर किया गया नियमानुसार चालान और 02 बाईक सीज

स्टंट बाइकर्स और पुलिस।

कुशीनगर। बुधवार को कुशीनगर की कसया पुलिस ने स्टंट बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई की हैपुलिस ने कुल 6 स्टंट बाइकर्स को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी है। जनपद कुशीनगर में अपराधों के रोकथाम एवं शान्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने के उदेश्य से बुधवार को कसया थाना क्षेत्र से कुल 06 स्टंट बाइकर्स को हिरासत में लेकर नियमानुसार चालान किया गया जिसमें 02 बाईक को सीज किया गया।

कार्यवाही करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कसया ओमप्रकाश तिवारी,चौकी प्रभारी कस्बा एसआई गौरव श्रीवास्तव, एसआई दीपक प्रधान, सिपाही संदीप गौड़,अतुल, राहुल आजाद, उमेश सिहं शामिल रहे।

इस बाबत चौकी प्रभारी कस्बा एसआई गौरव ने बताया कि स्टंट बाइकर्स को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

वाहनों का विवरण
1-UP 57 BA 2961
2-UP 53 DR 4357
3-UP 52 BV 8652
4-UP 52 BR 6109
5-UP 57 BJ 2150
6-एक अन्य विना नम्बर की

By RAJ PATHAK

EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT ना पक्ष ना विपक्ष सिर्फ निष्पक्ष

error: Content is protected !!