Breaking
12 Feb 2026, Thu

हनुमानगंज पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के एक वारंटी को किया गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज मनीष कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में हनुमानगंज पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया हैवर्ष 2017 में दर्ज सरकार बनाम महेंद्र आदि में न्यायालय पाक्सो एक्ट के द्वारा जारी एक अभियुक्त के गिरफ्तारी वारंट के क्रम में बुधवार को हनुमानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय के नेतृत्व में कांस्टेबल राम किशुन यादव एवं आजाद गौतम की पुलिस टीम ने वारंटी विकाऊ यादव उम्र 48 वर्ष निवासी छितौनी बैरा टोला को मुखबिर की सूचना पर निवास स्थान से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। जहां से उसको जेल भेज दिया गया।

By RAJ PATHAK

EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT ना पक्ष ना विपक्ष सिर्फ निष्पक्ष

error: Content is protected !!