
कुशीनगर। रविवार को कुशीनगर के थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत बगहीकुटी के समीप NH-28 पर सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, एक अर्टिगा कार पीछे से जाकर ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई । टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में बैठे चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया।
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को थाना पटहेरवा क्षेत्र के बगहीकुटी के समीप एक कार NH-28 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। कार चालक ने बताया कि कल रात्रि 10 बजे झारखण्ड से निकले थे, लगातार गाडी चला रहा था,आज सुबह झपकी आ जाने के कारण पीछे से ट्रैक्ट्रर ट्राली में जा कर टकरा गया। दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मृत्यु हो गई तथा दो लोग घायल हो गये। घायलों का समुचित ईलाज कराया जा रहा है। सभी मृतक सिध्दार्थनगर के रहने वाले है। पुलिस अग्रिम आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।
मृतको का विवरण।
1- मनोज शर्मा पुत्र अज्ञात जनपद सिध्दार्थनगर
2- सुजीत जायसवाल पुत्र अज्ञात जनपद सिध्दार्थनगर
3- रामकरन गुप्ता पुत्र अज्ञात जनपद सिध्दार्थनगर
4- कैलाश मणि त्रिपाठी पुत्र अज्ञात जनपद सिध्दार्थनगर
घायलों का विवरण।
1- राजेश शर्मा पुत्र कृष्ण शर्मा निवासी पं0 दीनदयाल नगर जनपद सिध्दार्थनगर (चालक)
2- सुशान्त शर्मा पुत्र धीरेन्द्र शर्मा निवासी पं0 दीनदयाल नगर जनपद सिध्दार्थनगर
थानाध्यक्ष पटहरेवा विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि घायलों को ईलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।