Breaking
13 Feb 2026, Fri

सीओ कसया कुंदन सिंह ने विवेचकों का किया अर्दली रूम, दिए निर्देश

बैठक करते सीओ कसया।

कुशीनगर। शनिवार को एसपी कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली हाटा के लंबित विवेचनाओं के विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। इस दौरान विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा लंबित अभियोगों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही, उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेश-निर्देशों से अवगत कराते हुए उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त विवेचकों को IGRS तथा अन्य माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों की निष्पक्ष, समयबद्ध जांच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हेतु भी अवगत कराया गया।

By RAJ PATHAK

EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT ना पक्ष ना विपक्ष सिर्फ निष्पक्ष

error: Content is protected !!