Breaking
13 Feb 2026, Fri

सपहा चौराहे पर तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर,एक व्यक्ति गंभीर घायल

सपहा। कसया थाना क्षेत्र के सपहा चौराहे पर बुधवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, कसया की तरफ से सपहा की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सपहा चौराहे पर मां काली मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े सपहा निवासी 48 वर्षीय विनोद गोस्वामी पुत्र गोमती गोस्वामी को टक्कर मार दी। जिसमें घायल विनोद गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को ईलाज के सीएचसी कसया भेजवाया।

By RAJ PATHAK

EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT ना पक्ष ना विपक्ष सिर्फ निष्पक्ष

error: Content is protected !!