Breaking
3 Jun 2025, Tue

एसपी संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार में की गई मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन, गोष्ठी के दौरान अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश

कुशीनगर। एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा रविवार को पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गोष्ठी के प्रारम्भ में स्थिति की जानकारी ली गयी तथा जनपद के विभिन्न थानों से आये पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया जिसमें कर्मचारीगण द्वारा पूर्व में बतायी गयी समस्याओं के निराकरण की जानकारी ली गयी। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओ का निराकरण करने एवं पुलिस कर्मियों की सुविधा हेतु मिले संसाधनों जैसे कूलर, पंखा, लाईट, शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने, बैरक व आवासीय परिसर की साफ-साफई आदि के संबंध में निर्देशित किया गया।


पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा निम्नलिखित बिन्दुओं पर विधिवत समीक्षा कर दिए गए कड़े निर्देश।


👉 वरासत/हस्तानान्तरण के शस्त्र लाइसेन्स से सम्बन्धित डीसीआरबी में भेजे गये आवेदन पत्रों का समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
👉 आरक्षी भर्ती से सम्बन्धित चरित्र सत्यापन के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी।
👉 पूर्व में दिये गये टारगेट गुण्डा, गैंगेस्टर, एच.एस, गैंग पंजीकरण, गैंग चार्ट एवं एक से अधिक बार गोवध/गो-तस्करी में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन व निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये
👉दिनांक 01-01-2025 से 15-05-2025 तक अपराध, निरोधात्मक कार्यवाही एवं वांछित अभियुक्तों की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये गये।
👉 माह मार्च एवं अप्रैल में आई0 जी0आर0एस0 में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रो का फीड बैक जिसमें असंतुष्ट प्रार्थना पत्रो में कार्यवाही की समीक्षा की गयी।
👉 क्षेत्राधिकारी कार्यालय से मा0 न्यायालय में दाखिला हेतु शेष सी0एस0/एफ0आर0 का थानावार विवरण की समीक्षा
👉लम्बित प्रार्थना पत्रों, एस0आर0, क्राइम ब्रान्च की लम्बित विवेचनाओं, लम्बित बेल नोटिस/सी0ए0 की समीक्षा कर निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये गये।

👉 लम्बित विवेचनाओ के निस्तारण एवं अनावरण हेतु शेष अभियोगों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
👉महिला अपराध (अपहरण) की समीक्षा करते हुए बरामदगी हेतु शेष अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु निर्देश दिये गए।
👉साइबर थाना/साइबर सेल में प्राप्त शिकातयती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा एवं पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारियों के कार्यवृत्त एवं गोश्वारा रजिस्टर की समीक्षा करते हुए रजिस्टर को अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया।
👉मानिटरिंग सेल में पैरवी हेतु लम्बित अभियोगों की समीक्षा व जेल मे निरुद्ध कैदियो/अपराधियों के बेल निरस्तीकरण के हेतु प्रभावी पैरवी करने हेतु निर्देशित किया गया।
👉प्रचलित विभिन्न अभियानों मिशन शक्ति, यातायात जागरुकता अभियान, महिला/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाये जा विशेष अभियान के तहत की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर निवेश कटियार, सीओ कसया कुंदन सिंह सहित समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

By RAJ PATHAK

EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT ना पक्ष ना विपक्ष सिर्फ निष्पक्ष

error: Content is protected !!