Breaking
11 Feb 2026, Wed

अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने की छापेमारी.. दो क्विंटल लहन व आधा दर्जन भट्ठियां नष्ट

– अवैध कच्ची शराब के धंधे में लिप्त दो महिलाएं पांच पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार

राज पाठक/कुशीनगर। शनिवार को आबकारी विभाग व कसया पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन नष्ट कर पांच भट्ठियां तोड़ी और मौके से अवैध कच्ची शराब बरामद किया।
  शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम मैनपुर  टोला खदही,धोबहा, दीनापट्टी सहित अन्य कई गांवों में आबकारी विभाग व पुलिस ने कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान छापेमारी में लगभग दो क्विंटल लहन नष्ट की गई और दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया और पांच अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों को नष्ट किया गया। दोनों महिलाओं के पास से पांच-पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुआ।
     टीम द्वारा अवैध रूप से शराब बनाने वाली दो महिलाओं कों अवैध कच्ची शराब बनाते रंगे हाथों पकडा गया साथ ही इनके कब्जे से अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। आबकारी निरीक्षक कसया क्षेत्र 2 अरुण कुमार के नेतृत्व में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

आबकारी निरीक्षक कसया क्षेत्र 2 अरुण कुमार ने कहा कि अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा, किसी दशा में अवैध कच्ची शराब का धंधा चलने नहीं दिया जाएगा।

इस दौरान आबकारी निरीक्षक कसया क्षेत्र 2 अरुण कुमार, एसआई दीपक प्रधान, कांस्टेबल राजेश सिंह, राकेश शर्मा, नरेंद्र कुमार, रामकृष्ण यादव, शैलेन्द्र पटेल, अभिषेक यादव, रीता यादव समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

By RAJ PATHAK

EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT ना पक्ष ना विपक्ष सिर्फ निष्पक्ष

error: Content is protected !!