Breaking
13 Feb 2026, Fri

8 किलो 130 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक गांजा तस्कर गिरफ्तार

➡️ थानाध्यक्ष हाटा रामसहाय चौहान व एसआई विवेक पांडेय चौकी प्रभारी हाटा कस्बा मय पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता

➡️ बरामद समान की कुल कीमत लगभग एक लाख साठ हजार रुपये

राज पाठक/कुशीनगर। हाटा पुलिस टीम ने 8 किलो 130 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जनपद कुशीनगर में अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा देवरिया मोड के पास से एक अभियुक्त गोलू यादव पुत्र बलिराम यादव साकिन धर्मपुर खुर्द थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे/पास से एक बैग से कुल 8 किलो 130 ग्राम  अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 286/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मेंअभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम में हाटा प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान, एसआई विवेक कुमार पाण्डेय चौकी इंचार्ज कस्बा,हे0का0 सतीश चन्द्र,का0 डब्लू कुमार थाना,का0 बृजेश यादव द्वितीय,का0 मनीष यादव,का0 शिवा सिंह,का0 जितेन्द्र पाल शामिल रहे।

By RAJ PATHAK

EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT ना पक्ष ना विपक्ष सिर्फ निष्पक्ष

error: Content is protected !!