Breaking
13 Feb 2026, Fri

चोरी के 05 मोटरसाकिल के साथ 02 शातिर चोर गिरफ्तार

➡️ थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्रा को मिली बड़ी सफलता, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश

कुशीनगर। मंगलवार को पटहेरवा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है,  चोरी के 05 मोटरसाकिल के साथ 02 शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जनपद कुशीनगर में अपराध एव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों धीरज सिंह पुत्र राणा प्रताप सिंह निवासी कोटवा टीकमपार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर व जयकिशन आर्या पुत्र रामबिलास प्रसाद ग्राम महुअवा खुर्द सोहंग थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 05 विभिन्न कम्पनी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी की गयी।  गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 98/2025 धारा 117(2)/117(4)/347(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछ-ताछ का विवरण।
अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे विभिन्न जनपदो से मोटरसाइकिल चुराकर उसके नम्बर प्लेट बदल कर बिहार राज्य आदि स्थानों पर ले जाकर बेच देते है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्रा, एसआई मनोज कुमार वर्मा,एसआई अनुराग यादव, एसआई श्रवण कुमार, कांस्टेबल राघवेन्द्र मिश्रा,जितेन्द्र कुमार यादव, अर्जुन खरवार,नन्द किशोर शर्मा, संतोष सिंह शामिल रहे।

By RAJ PATHAK

EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT ना पक्ष ना विपक्ष सिर्फ निष्पक्ष

error: Content is protected !!