
कसया। शनिवार को कसया थाना की कुशीनगर चौकी पुलिस ने मारपीट इत्यादि के मामलों में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, वांछित अभियुक्त फरार होने की फिराक में था, चौकी इंचार्ज कुशीनगर एसआई गौरव शुक्ला ने तत्काल मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गए।जनपद कुशीनगर में वाछिंत /वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना कसया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0647/2024 धारा- 115(2)/352/351(3)/333/110/192(2)/118(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कृष्णा सिंह पुत्र स्व0 ब्रह्मदेव सिंह निवासी सिरसिया खोहिया थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वालों में चौकी इंचार्ज कुशीनगर एसआई गौरव शुक्ला, सिपाही राहुल प्रजापति, सिपाही शिवविलास मिश्रा शामिल रहे।