Site icon EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT

मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक

छात्र छात्राओं को जागरूक करते सीओ कसया कुंदन सिंह।

➡️ मिशन-शक्ति अभियानः सीओ कसया कुंदन सिंह ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद, कहा- निश्चिंत रहें, पुलिस हर वक्त आपके साथ, हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी दी जानकारी।

कसया। शुक्रवार को एसपी कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत पुलिस ने कसया पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिक्षण संस्थान में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कसया क्षेत्र के आकाश इंस्टिट्यूट कोचिंग संस्थान कस्बा कसया में पुलिस टीम ने शिक्षण संस्थान पहुंचकर महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, 181, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न सहायता नंबरों का प्रचार-प्रसार कर पंपलेट वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त एण्टी रोमियों टीम द्वारा बेवजह घूमने वाले युवकों को चेतावनी भी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने संवाद स्थापित कर महिलाओं व बालिकाओं को निःसंकोच पुलिस से संपर्क करने का भरोसा दिलाया। सीओ कसया कुंदन सिंह ने कहा कि परेशानी में तुरंत पुलिस को सूचना दे। पुलिस कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।

Exit mobile version