
➡️ नौरंगिया में जुटे ब्राह्मण समाज के लोग
खड्डा, कुशीनगर। नौरंगिया विकास खण्ड के नौरंगिया चौराहे पर स्थित महादेव कांप्लेक्स में बुधवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भगवान परशुराम की जयंती का नेतृत्व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पं.महेन्द्र पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि सिद्ध पीठ बगही धाम के महंत विश्वंभर दास एवं पथलेश्वरनाथ धाम के महंत डा.सत्येन्द्रनाथ गिरी महराज रहे।
भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के चित्र पर ब्राह्मण समाज के लोगो ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया, जबकि उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम का जयंती हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण है। भगवान परशुराम की पूजा करने की परंपरा है। यहां तक की लोग कई क्षेत्रों में इस दिन उपवास भी रखते हैं। परशुराम जयंती बुराई पर अच्छाई की जीत और पृथ्वी पर धर्म के प्रतीक रूप में मनाया जाता है। विशिष्ट अतिथि विश्वंभर दास महाराज ने उपस्थित समाज के लोगों को बताया कि उनके बताए मार्गों का अनुसरण करने से अन्याय के खिलाफ खड़े होने और धार्मिक मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम आयोजक एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पं.महेन्द्र पाण्डेय ने आए हुए अतिथियों एवं ब्राह्मण समाज के लोगों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया एवं बसुधैव कुटुम्बकम् एवं लोक कल्याण की कामना में विश्वास रखने वाले ब्राह्मण समाज से एकजुटता का आह्वान करते हुए समाज में आर्थिक रूप से विपन्न परिवारों के लिए समाज के संपन्न लोगों से मदद का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत सत्येन्द्र नाथ गिरी ने जबकि संचालन अनूप मिश्रा ने किया। मौके पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सन्तोष तिवारी, चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय, सोनू तिवारी, पं.पूजा तिवारी, पं. फतेह बहादुर दुबे, विद्याधर तिवारी, संजय पांडेय, पं. अनुराग पाण्डेय, सर्वेन्द्र तिवारी, प्रशांत शर्मा, रामनिवास तिवारी, विनोद तिवारी, अवधेश तिवारी, आशुतोष चौबे, पंडित मनीष पांडेय, पं. सुनील कुमार दुबे, नीरज तिवारी, अजय कुमार तिवारी, पं.गदाधर तिवारी, उमाशंकर मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।