Site icon EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT

2 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा व मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। शुक्रवार को कुबेरस्थान पुलिस ने 02 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा व एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया है।जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु चेकिंग के दौरान अभियुक्त उमेश मध्देशिया उर्फ उमेश गुप्ता पुत्र दुखी मध्देशिया सा0 ओझवलिया जंगल विशुनपुरा थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को 02 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा मय एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन व 230/- रूपये नकद बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कुबेरस्थान पर मु0अ0सं0 100/2025 धारा 8/20 NDPS  एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कुबेरस्थान स्वतंत्र कुमार सिंह थाना, एसआई राहुल कुमार सिंह, एसआई  राम प्रवेश सिंह, कांस्टेबल आदर्श तिवारी, रामबरन मौर्य, बृजेश पाल, विन्देश्वरी राय शामिल रहे।

Exit mobile version