Site icon EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT

विधायक पी.एन पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात

पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा देश का विकास — पी.एन पाठक, विधायक

कसया। रविवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 124वां संस्करण सुना। कुबेरस्थान के बूथ नंबर 154 एक विद्यालय पर विधायक पी.एन पाठक पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
    कार्यक्रम के दौरान खेल के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि फुटबॉल खिलाड़ी हमारे बच्चे बने हैं जो बड़ी उपलब्धि है। हमारे देश में फुटबॉल कम खेल जाता है लेकिन खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। पर्यावरण के बारे में पीएम ने बताया कि सिंदूर का पौधा लगाया जा रहा है। एक पौधा मां के नाम जरूर लगाना चाहिए। कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है। डबल इंजन की सरकार में चौतरफा विकास हो रहा है।पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त देशों की श्रेणी में खड़ा है और प्रधानमंत्री की अगुआई में देश का विकास हो रहा है।
  इस दौरान जिलासंयोजक दिव्यांग़ प्रकोष्ठ दिनेश तिवारी, धनंजय तिवारी जिलामंत्री विवेकानंद शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मंडल सिंह, दुर्गदयाल तिवारी, अजय पटेल, जनार्दन मिश्रा, विघ्घन प्रसाद, मुखलाल प्रसाद, राजकुमार शर्मा शामिल रहे

Exit mobile version