Site icon EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT

कुशीनगर में ममता बनर्जी का फूंका पुतला..बंगाल में राष्ट्रपति शासन का किया मांग,  हिंदू संगठनों ने निकाली आक्रोश रैली… हिंदू नेता नीरज सिंह बिट्टू ने दिया विवादित बयान

कुशीनगर। कुशीनगर के कप्तानगंज में भाजपा और हिंदू संगठनों ने बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आक्रोश रैली निकाली। मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे सुभाष चौक पर बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान लोगों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ तीखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला दहन कर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने सुभाष चौक से आजाद चौक तक पैदल मार्च किया। आजाद चौक पर कस्बा पुलिस चौकी से मात्र 30 मीटर की दूरी पर ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। पुलिस यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए मौजूद रही।

भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना ने कहा कि बंगाल में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। उनका कहना था कि वहां हिंदू बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह के पुत्र हिन्दू नेता नीरज सिंह ‘बिट्टू’ भी रैली में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि  “बंगाल में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर हर हिन्दू लोग आक्रोश में है। अगर मुख्यमंत्री पूज्य महाराज जी की अनुमति मिले तो यह तो प्रतीकात्मक पुतला नही हम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी जिंदा फूंकने का काम करेंगे।” उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से सभी हिंदू आक्रोशित हैं।

Exit mobile version