Site icon EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT

प्रधान सहित दर्जनों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

– कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक के मौजूदगी में कठघरही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंकज चौरसिया सहित दर्जनों लोग भाजपा में हुए शामिल

– भाजपा की डबल इंजन की सरकार में हो रहा चौमुखी विकास — पी.एन पाठक, विधायक कुशीनगर

राज पाठक/कसया। रविवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने विधानसभा क्षेत्र के गांव कठघरही में जनचौपाल आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया और लोगों को संबोधित किया। इस दौरान कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक की मौजूदगी में कठघरही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंकज चौरसिया समेत दर्जनों लोगों ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर व भाजपा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने वाले प्रधान प्रतिनिधि समेत लोगों को विधायक ने माला पहनाकर स्वागत किया।
   विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि जनसेवा को समर्पित भारतीय जनता पार्टी का जनाधार मजबूती के साथ बढ़ रहा है। दर्जनों लोगो ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में चौमुखी विकास हो रहा है।
इस दौरान भाजपा टेकुआटार मंडल अध्यक्ष राजेश राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मद्धेशिया, शक्ति केंद्र संयोजक लालजी चौरसिय, बूथ अध्यक्ष खूब लाल चौरसिया,वशिष्ठ मुनि तिवारी, संजय राव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष कसया आद्या पांडे, अमरजीत कुशवाहा, सभासद सूर्यनाथ यादव, राज पाठक, संजीव दुबे, अनिल पांडेय सहित लोग मौजूद रहें।

Exit mobile version