Site icon EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT

A grand Kalash Yatra was carried out by 501 girls 501 कन्याओ के द्वारा निकाला गया भव्य कलश यात्रा

कलश निकालते लोग।

*501कन्याओ के द्वारा निकाला गया भव्य कलश यात्रा*

नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के लक्ष्मीपुर गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर के परिसर में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ यज्ञाचार्य वशिष्ट पाण्डेय के मार्गदर्शन में भग्तिमय गीतों के साथ कलश यात्रा निकलकर किया गया। उक्त कलश यात्रा के मुख्य अतिथि सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन कुमार दुवे रहे।
शनिवार की सुबह 501 कन्याए पिला वस्त्र पहनकर मंदिर परिसर में एकत्र हुए वहां से सर पर कलश रख गाजे बाजे के साथ परसौनी, नेबुआ राय गंज, सेखुई और धरनीपट्टी होते हुए पनियहवा के नारायणी घाट पर पहुची जहाँ पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। कलश यात्रा के बीच बज रहे भग्ति गीतों से पूरा माहौल भग्तिमय हो गया। इसी बीच पनियहवा पुलिस चौकी के समीप छितौनी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद के द्वारा कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओ के लिए जलपान कराया गया। इसी कड़ी में पाँच मन्दिरो का मिलान भी हुआ। तत्पश्चात कन्याओ के द्वारा जल भरा कलश यज्ञ स्थल पर पहुचा, जहाँ पुनः मंत्रोच्चार के बीच उसे स्थापित करके यज्ञ का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान ग्राम प्रधान लक्ष्मीपुर धीरज तिवारी, ग्राम प्रधान नौरंगिया/प्रधान संघ जिलाध्यक्ष सन्तोष मणि त्रिपाठी, यज्ञ समिति के संयोजक रामछबिला पाण्डेय, श्री किशुन जायसवाल, रामशंकर यादव, हृदेश यादव, रमेशचंद दुबे, सोनू शुक्ला, बिनोद तिवारी, सम्भव मिश्र, नवल किशोर पाल, नथुनी राजभर, वकील राजभर, गंगेश यादव और सुरेंद्र यादव सहित अनेको श्रद्धालु शामिल रहे

Exit mobile version